{"_id":"699c98979e145ce64e012dac","slug":"rising-stars-defeated-kumaon-regiment-by-three-runs-to-win-the-trophy-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-166395-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राइजिंग स्टार ने कुमाऊं रेजीमेंट को तीन रन से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राइजिंग स्टार ने कुमाऊं रेजीमेंट को तीन रन से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
स्व. विक्रम बत्रा मेमोरियल कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता राइजिंग स्टार टीम को पुरस्
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में स्व. विक्रम बतरा मेमोरियल कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राइजिंग स्टार ने कुमाऊं रेजीमेंट आर्मी को तीन रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को कुमाऊं रेजीमेंट के सीओ श्रीकांत ने ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।
कैंटोनमेंट मैदान पर टॉस जीतकर राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में सौ रन बनाए। ओपनर विवेक ने एक और रेहान खान छह रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नवील खान ने एक छोर को संभाले रखा। दूसरी ओर सार्थक शर्मा शून्य, सत्यम तिवारी नौ, सूरज प्रकाश नौ, शाहिद सात, नसीम दो, शालू 10 रन ही बना पाए। नवील ने 33 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके व एक छक्का भी लगाया।
कुमाऊं रेजीमेंट की ओर से प्रताप सिलवली सिंह ने चार, सुरेंद्र विष्ट ने तीन, रविंद्र चंद्र ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमाऊं रेजीमेंट 20 ओवर में 97 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा 24 रन हिमांशु तिवारी ने बनाए। आशीष ने 23 रनों का योगदान दिया। राइजिंग स्टार की तरफ से शहिद और सत्यम तिवारी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के शाहिद को चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज कुमाऊं रेजीमेंट के प्रह्लाद रहे। अंपायर अजीत सिंह व दिनेश शर्मा थे। विजेता टीम को सीओ श्रीकांत कोठारी व विशिष्ट अतिथि रणजी खिलाड़ी पीवी राणा ने पुरस्कृत किया। आयोजक मयूर खन्ना ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।