फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rice Runs Short at the Feast... Brawl Erupts After Dispute; Wedding Procession Returns Without the Bride.

Shahjahanpur News: खाने में कम पड़े चावल...विवाद के बाद मारपीट, बिना दुल्हन लौटी बरात

Tue, 05 May 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rice Runs Short at the Feast... Brawl Erupts After Dispute; Wedding Procession Returns Without the Bride.
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव गुंवारी में खाने में चावल कम पड़ने को लेकर हुए विवाद में बरातियों और जनातियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। थाने में दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। इसके दोनों पक्षों ने रिश्ता तोड़ते हुए एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मामला रविवार की रात का है। बरात हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव उमरिया से गांव गुंवारी में आई थी। देर रात करीब 11 बजे खाने में चावल कम पड़ गए। इसे लेकर वर और वधू पक्ष में पहले बहसबाजी हुई और फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच गरमागरमी होती रही। इसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने दुल्हन विदा करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया है। कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed