{"_id":"25f3ec5dbfd9189b5d435b8fd6e63197","slug":"restricted-animals-including-truck-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं समेत ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशुओं समेत ट्रक पकड़ा
मीरानपुर कटरा।
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने आर्मी ड्यूटी लिखे एक ट्रक को प्रतिबंधित पशुओं समेत पकड़ा है। इसमें 16 मृत पशुओं समेत 46 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुबह जलालाबाद की ओर से एक दस टायरा ट्रक आता दिखाई दिया। इस पर आर्मी ड्यूटी का पोस्टर चिपका हुआ था। खैरपुर चौराहे पर ट्रक के आने पर पुलिस ने उसके चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक रोकने की बजाय उसकी स्पीड बढ़ा दी। पुलिस के अनुसार ट्रक में मौजूद व्यापारी व चालक ट्रक को नवदिया मोड़ के पास छोड़कर फरार हो गए। ट्रक में 46 प्रतिबंधित पशु पाए गए। इसमें 16 पशुओं की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बरामद पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देकर थाने पर अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।