फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Restoration work of Kachhiyani Kheda Hanuman temple completed

Shahjahanpur News: कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना का काम पूरा

Wed, 03 May 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 03 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Restoration work of Kachhiyani Kheda Hanuman temple completed
तिलहर में मशीन से पीपल के वृक्ष को उठाकर पीछे ले जाया गया। संवाद
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को पीछे खिसकाने का काम सात महीने बाद मंगलवार को पूरा हो गया। मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग से 150 फुट पीछे स्थापित कर दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर के पुराने पीपल के पेड़ को भी नवीन मंदिर परिसर में पुनर्रोपित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल अक्तूबर में मंदिर को पीछे खिसकाने का काम शुरू हुआ था। हरियाणा की जय दुर्गा हाउस लिफ्टिंग एंड शिफ्टिंग कंपनी को इसका ठेका दिया गया था। कंपनी ने मंदिर के नीचे फाउंडेशन बनाकर उसे लोहे के चैनल से जकड़ा और फिर जैक लगाकर मंदिर को पीछे ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। शुरुआत में कहा गया कि दो-तीन महीने में मंदिर शिफ्ट दिया जाएगा लेकिन सात महीने में काम पूरा हो सका। मंदिर के लिए एक बीघा जमीन बाबू अली ने दान दी थी। इस पर मंदिर को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मंदिर के नीचे फाउंडेशन बनाने के बाद जैक धीरे-धीरे हटाए जाएंगे। मंदिर परिसर में विशाल पीपल का वृक्ष था। दिल्ली की रोहित नर्सरी के कर्मचारी पिछले महीने से इसकी कांट-छांट में लगे थे। वृक्ष को हाइड्रा मशीन से सोमवार शाम मंदिर के नवीन परिसर के समीप शिफ्ट कर दिया गया। पुजारी लखन गिरि ने बताया कि मंदिर से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। प्रशासन के निर्देश पर शिफ्टिंग का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed