फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Restoration of reservation in promotion Marches, encompass

पदोन्नति में आरक्षण बहाली को जुलूस निकाला, दिया धरना

Mon, 07 Sep 2015 12:29 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Restoration of reservation in promotion Marches, encompass
पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था बहाल रखे जाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ठोस प्रयास नहीं किए जाने के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट जाकर धरना दिया और प्रधानमंत्री के नाम प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में विभिन्न दलित संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता, सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी, अधिवक्ता आदि शामिल रहे। इन सभी ने आरक्षण के आधार पर प्रमोशन पाने वाले कर्मचारियों को पदावनत किए जाने को दलितों के साथ अन्याय बताते हुए नारेबाजी की। धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक विश्राम सिंह, जिलाध्यक्ष रामप्रकाश शास्त्री, महामंत्री राम सिंह, सियाराम दिनकर आदि ने पदोन्नत कार्मिकों को पदावनत करने की कार्यवाही का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में पदावनति की कार्यवाही तत्काल रोके जाने, आरक्षित पदों की गणना में राउंड ऑफ फार्मूला पूर्ववत लागू करने, जमींदारी विनाश व भूमि व्यवस्था में किसी तरह का संशोधन नहीं करने, छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नियमित कररने, लोकसभा में लंबित 117वें संविधान संशोधन विधेयक विशेष सत्र बुलाकर पारित कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना-प्रदर्शन में समिति के संरक्षक भगवंत राम, कमलेश कुमार, सीके भारती, करुणांकर हंस, महेंद्र सिंह दिनकर, राम प्रसाद, उदयवीर सुमन, जगदीश प्रसाद, ब्रजेश वर्मा, महेंद्र पाल कठेरिया, बालेश्वर वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed