{"_id":"65eb72e3487fdf77490961b4","slug":"report-lodged-against-saraf-for-snatching-mortgaged-jewellery-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-114715-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गिरवी रखा जेवर हड़पने के आरोप में सराफ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गिरवी रखा जेवर हड़पने के आरोप में सराफ पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 09 Mar 2024 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। कसबा के एक सराफ पर तीन लाख रुपयों पर मय ब्याज चार लाख अस्सी हजार रुपये लेने के बावजूद गिरवी रखा 15 तोला सोना वापस नहीं करने का आरोप लगा है। पुलिस ने सराफ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला आतिशबाजान निवासी शहजाद अली की पत्नी शाजो बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले वर्ष मोहल्ला बाजार स्थित राजकिशोर गुप्ता सराफ की दुकान पर 15 तोले सोने के जेवर गिरवी रखकर 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर तीन लाख रुपया लिया था। एक फरवरी 2024 को सराफ की दुकान पर तीन लाख रुपया का मय ब्जाय के चार लाख अस्सी हजार रुपये जमा किया था। सराफ ने रुपये जमा करने की रसीद देकर कहा कि कल आकर अपना जेवर ले जाना। दूसरे दिन रसीद को लेकर वह सराफ की दुकान पहुंची, लेकिन उसे जेवर देने से मना कर दिया गया। सराफ ने कहा कि अभी दो माह का ब्याज और बकाया है। आरोप है कि ज्वैलर्स ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें दुकान से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर पर सराफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।