फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed regarding theft of jewelry from a woman's bag during the journey.

Shahjahanpur News: सफर के दौरान महिला के बैग से जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Sep 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Report filed regarding theft of jewelry from a woman's bag during the journey.
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। हरदोई चौराहे पर मंगलवार को पूर्वाह्न लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव पटना निवासी शैलेंद्र कुमार की पत्नी रूबी देवी के बैग से सफर के दौरान जेवर चोरी होने में पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

रूबी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ननिहाल पलिया दरोबस्त जा रहीं थीं। पति ने शंकरपुर चौराहे से रोडवेज बस में बैठा दिया। हरदोई चौराहे पर वह बस से उतरकर ननिहाल जाने के लिए एक इको वैन में बैठ गईं। चालक ने जेवरों वाला बैग पीछे की सीट पर रख दिया। घर जाकर देखने पर बैग में रखी सोने की चेन, झुमकी, मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नदारद मिले। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed