फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   religion

मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुए नवरात्र

Mon, 30 Sep 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
religion
शाहजहांपुर। आदि शक्ति मां भगवती की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन मइया के भक्तों ने घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री का आवाहन कर उनका विधि-विधान से पूजन किया। पहले दिन देवी मंदिरों में खासी रौनक रही। मंदिरों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

नवरात्र पर उपवास रखने वाले भक्तों ने सुबह तड़के घट स्थापना की तैयारियां शुरू कीं। पूजा घरों को व्यवस्थित कर मां शैलपुत्री का आवाहन कर उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। घरों में पूजन के बाद भक्तों ने मंदिरों की ओर रुख किया और मंदिरों में देव स्वरूपों के साथ मां दुर्गा के दर्शन कर आरती उतारी और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में महिलाओं ने ढोलक, मजीरा के साथ मइया के भेंटें और गीत गाकर मां को खुश किया। तमाम महिलाओं ने नृत्य भी किया।
विज्ञापन

मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई की भी व्यवस्था कर चूना डलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में ढोलक की थाप पर झूमीं महिलाएं
नवरात्र में महिलाओं और युवतियों का उल्लास देखते ही बनता है। पहले दिन घरों में पूजन आदि से निवृत्त होकर महिलाओं ने देवी मंदिरों की ओर रुख किया। चौक में श्री दुर्गा मंदिर, श्री रतन दुर्गा मंदिर, बिसरात घाट स्थित मां काली मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, सरायंकाइयां, रेती, ओसीएफ, लाल इमली चौराहा, लाला तेली बजरिया समेत सभी प्रमुख मंदिरों में मां भगवती के दर्शन कर माता की आरती उतारी और प्रसाद अर्पित कर मनौती मांगी। काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, लाल इमली चौराहा स्थित मंदिर में महिलाओं ने शाम चार बजे से ढोलक की थाप पर गीत गाए और भक्ति में मगन होकर नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed