{"_id":"622524141532714f9533fd0d","slug":"rape-from-mental-woman-shahjahanpur-news-bly477440835","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक मंदित से दुष्कर्म...आरोपी ने पीटकर घायल भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक मंदित से दुष्कर्म...आरोपी ने पीटकर घायल भी किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। मानसिक मंदित युवती को खेत में पकड़कर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। तीन घंटे बाद युवती घायल हालत में रोती मिली। युवती की मां ने पुलिस को दुष्कर्म की तहरीर दी, लेकिन छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय एक पुत्री मानसिक मंदित है। शनिवार रात साढ़े सात बजे वह शौच के लिए गई थी। गांव के ही एक युवक ने उनकी पुत्री को खेत में पकड़ लिया। फिर पड़ोस के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बचकर भागने का प्रयास किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। उसके पैर में भी काफी चोट लगी है।
युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की तो तीन घंटे बाद युवती खेत की ओर से रोते हुए गांव की ओर आती मिली। युवती ने मां को दुष्कर्म की जानकारी दी। रात होने के कारण वह लोग थाने नहीं जा सके। महिला ने पुत्री से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि युवती मानसिक मंदित है और कुछ बोल नहीं पा रही है। जो तहरीर दी गई है, उसके आधार पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराओं को तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई समस्या है तो मनोचिकित्सक की मदद ली जाएगी लेकिन दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
-बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां