फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two arrested on charges of theft; family members of one staged a protest at the police station gate.

Shahjahanpur News: चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, एक के परिजनों ने थाना गेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two arrested on charges of theft; family members of one staged a protest at the police station gate.
सिंधौली थाना गेट पर प्रदर्शन करते मोदी राठौर युवा सेना के जिलाध्यक्ष के साथ आरोपी के परिजन। संव
सिंधौली। नई बस्ती निवासी ठेकेदार लखन के घर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गिरफ्तार कृष्णा राठौर को निर्दोष बताते हुए उसके परिजनों ने मोदी राठौर युवा सेना के जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर राठौर के साथ थाना गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि पुलिस इससे पहले भी कृष्णा से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चोरी का खुलासा सही है। ठेकेदार लखन की पत्नी रुचि ने आठ सितंबर की रात घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर जमुनिया मोड़ पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किए गए सिंधौली निवासी दीपक पांडेय के पास से 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक चेन, चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, टीका और 1120 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

आरोपी किशन राठौर उर्फ कृष्णा के पास से दो जोड़ी पायल, झुमकी और टीका बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने सिंधौली निवासी किट्टू मिश्रा उर्फ क्रश का नाम बताया है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed