{"_id":"57c2fea54f1c1bb969d4f5b5","slug":"ramtal-will-modernise-by-25-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख रुपये से होगा रामताल का सौंदर्यीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख रुपये से होगा रामताल का सौंदर्यीकरण
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन विभाग बरेली के निर्देश पर परशुराम मंदिर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने मंदिर के सामने आने वाले रामताल के हिस्से को विकसित किये जाने हेतु रविवार को आवश्यक जांच पड़ताल की। टीम में शामिल जेई राजेश सिंह के अनुसार फिलहाल करीब 25 लाख की लागत से इसका सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
केंद्र सरकार द्वारा भगवान परशुराम की इस जन्मस्थली को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार ने भी 25 लाख की धनराशि मंजूर कर पर्यटक विभाग बरेली मंडल को यहां स्थित रामताल का सौंदर्यीकरण कराने हेतु मौका मुआयना करने के निर्देश दिये हैं। उसी के अनुपालन में सिंचाई विभाग के जेई के नेतृत्व में मन्दिर पहुंची टीम ने रामताल के मंदिर के सामने आने वाले हिस्से की नाप जोख की। जेई राजेश सिंह के अनुसार, वह यहां क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रितू श्रीवास्तव के निर्देश पर आये हैं। उन्होने बताया कि रामताल के उक्त हिस्से में सीढ़ियां, रैंप तथा खाली पड़ी जमीन पर टीन शेड डलवाये जाने हेतु उक्त धनराशि मंजूर की गई है। शीघ्र ही यहां काम शुरू कराया जायेगा।