{"_id":"d0aac97fece25027c4b585fcdc2b52d6","slug":"ramnavmi-grand-procession-turned-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। मंदिरों और घरों में श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ हुए।
हिंदू शक्ति सेना के बैनर तले शोभायात्रा का शुभारंभ केरूगंज (भोला गंज) स्थित भगवान नृसिंह मंदिर से किया गया। बैंडबाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कच्चा कटरा मोड़ से मालखाना मोड़ स्थित शेरों वाले मंदिर के पास पर केसरिया स्वागत द्वार बनाए गए और दुकानों तथा घरों की छतों पर केसरिया झंडे भी लगाए गए। शोभायात्रा चारखंभा, चौक, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां आरती के पश्चात समापन हुआ।
शोभायात्रा में सबसे आगे ज्ञानदेव हिंंदू की झांकी, फिर अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़े लव-कुश, राम दरबार, वीर हनुमान, माता सीता, भक्त प्रह्लाद, मां दुर्गा, भगवान परशुराम, पृथ्वीराज चौहान, शंकर-पार्वती आदि की झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा में अखाड़ेबाजी आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन में संस्थाध्यक्ष हरिराम शास्त्री, पुनीत त्रिवेदी, मनोज अग्निहोत्री, शिवनंदन सागर, वेद प्रकाश रावत, नरेंद्र गुरु, रवि भारद्वाज, दया शंकर, अशोक त्रिपाठी, गोपाल, हरि कृष्ण, रामनाथ वर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
शिव मंदिर में मनी रामनवमी
लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रामनवमी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर प्रसाद बांटा। पुजारी सुरेश चंद्र मिश्र ने रामनवमी के महत्व को समझाया। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, एसपी चावला, राम औतार, दीपांशु अग्रवाल, अलका, क्षमा, सरिता, प्रेेमवती मिश्रा आदि का योगदान रहा।
खिरनीबाग मैदान में हुआ भंडारा
खिरनीबाग मैदान में रामनवमी के उपलक्ष में श्री बालाजी महाराज का दरबार लगाकर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद छका। आयोजन में समाजसेवी रमेश भइया, विमला बहन, पुजारी चंद्र प्रकाश, राजन प्रकाश सक्सेना, शोभा सक्सेना, महेंद्र रायजादा, मोनी, राधा, मीरा सक्सेना, जयवर्द्धन मिश्रा आदि का योगदान रहा।
संकट मोचन मंदिर में हुआ पाठ
पुराना जिला अस्पताल स्थित संकट मोचन मंदिर पर रामनवमी पर सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर पवन गुप्ता, गिरीश गुप्ता, विकास गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, सतीश चंद्रा आदि का योगदान रहा।