{"_id":"736a38545648fa817187507ca87e62c0","slug":"ramganga-stable-water-level-ground-intersection-less-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा का जलस्तर स्थिर, भू-कटान भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा का जलस्तर स्थिर, भू-कटान भी कम
मिर्जापुर।
Updated Tue, 14 Jul 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सुबह रामगंगा के बढ़े जलस्तर के कारण भू-कटाव कम रहा। गांव पहरूआ और हरिहपुर के बीच नाले से होकर नदी का पानी गांव तारापुर के निकट मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे के किनारे आ गया है। रोड के किनारे बाढ़ के पानी के आ जाने से नदी के दूरस्थ गांवों के बाशिंदों में भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है। बाद दोपहर नदी का जलस्तर में स्थिर हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
रामगंगा के जलस्तर में तीन दिन से लगातार वृद्धि से पहरूआ, हरिहरपुर, कुनिया शाहनजीरपुर आदि गांवों में भू-कटाव की गति काफी कम रही, लेकिन बढ़े हुए जलस्तर के घटने पर भू-कटाव तेज होने की आशंका में लोगों ने अपने मकानों को तोड़ना तथा नदी किनारे आ गये वृक्षों को काटना जारी रखा है। नदी का पानी पहरूआ और हरिहरपुर के बीच नाले से होकर मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाई वे के किनारे आ जाने से क्षेत्रवासियों को भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
बाढ़ पीड़ितों को केरोसिन और खाद्यान्न मिला
मिर्जापुर। बाढ़ राहत के तहत एसडीएम के निर्देश पर जरीनपुर गांव के कोटेदार जगपाल शर्मा ने बाढ़पीड़ित गांव पहरूआ में लेखपाल रामप्रकाश की देखरेख में मिट्टी का तेल और खाद्यान्न बाढ़ पीड़ित गांव हरिहरपुर, छोटा पहरूआ, टेढ़ा नई बस्ती तथा बड़े पहरूआ के ग्रामीणों को दो-दो लीटर मिट्टी का तथा बीपीएल कार्डधारकों और बाढ़ से बेघर हुए परिवारों को नियंत्रित मूल्य पर वितरित किया।