फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rama killed the unrighteous Ravana, the atmosphere reverberated with chants of Jai Shri Ram.

Shahjahanpur News: राम ने किया अधर्मी रावण का वध, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा वातावरण

Fri, 03 Oct 2025 10:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Rama killed the unrighteous Ravana, the atmosphere reverberated with chants of Jai Shri Ram.
पुवायां में जेवां मोड़ से खुटार रोड हाईवे पर लगा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला में शुक्रवार को रामादल और रावण सेना में भीषण युद्ध के बाद लंकेश के वध का मंचन किया गया। अग्निबाण लगते ही रावण जमीन पर गिर गया। इस बीच रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले जलाए गए। लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

रामलीला के अंतिम दिन मंचन में दिखाया कि रावण अपनी पत्नी मंदोदरी संग चिंतन करता है। मंदोदरी धर्मपथ ग्रहण करने का उपदेश देतीं हैं, पर अहंकार में डूबा रावण नहीं मानता। वह शिवलिंग के समक्ष जाकर प्रलाप करता है। सारे शूरवीरों के वध के बाद खुद युद्ध करने जाता है।
विज्ञापन

रामादल और रावण की सेना में भीषण युद्ध होता है। अंततः प्रभु श्रीराम ब्रह्मास्त्र से रावण पर प्रहार करते हैं। रावण भूमि पर गिर जाता है। प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण से रावण से ज्ञान लेने के लिए कहते हैं। रावण उन्हें नीति और ज्ञान का उपदेश देता कि जीवन और राज्य का सुख स्थायी नहीं होता। समय ही सबसे बड़ा गुरु है। इसके बाद रावण की देह से तेजोमय प्रकाश निकलकर आकाश में विलीन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के हाथों रावण को मोक्ष की प्राप्ति होते ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है। शुक्रवार को आतिशबाजी के प्रदर्शन के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को जलाया गया। इस बीच मेले में काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की, साथ ही झूलों का आनंद लिया।
सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर मुख्य संरक्षक राजेश कुमार वर्मा, मेला महासचिव ऋषि बाबू, राम मोहन अग्निहोत्री, मंचन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर, सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अमित अमित अवस्थी, निदेशक अंकित सक्सेना, सह निर्देशक सुहेल मोहम्मद, प्रभारी महेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।
--
पुवायां : रावण वध की लीला का मंचन
पुवायां। नगर के रामलीला मेले में शुक्रवार को रावण वध की लीला का मंचन कर पुतला दहन किया गया। पुवायां रामलीला मैदान पर श्रीराम-रावण युद्ध देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राक्षस और वानर सेना के बीच युद्ध मंचन देख दर्शक खूब रोमांचित हुए। मेघनाद व कुंभकर्ण का वध होने के बाद रावण खुद युद्ध मैदान पर उतरा। विभीषण ने रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी भगवान राम को दी। इसके बाद खैंचि सरासन श्रवण लगि छाड़े सर एकतीस, रघुनायक सायक चले मानहु काल फनीस चौपाई के साथ श्रीराम ने निशाना साधते हुए एक साथ 31 बाण छोड़े। एक बाण से रावण की नाभि का अमृत सूख गया। 30 बाणों से रावण के 10 सिर और 20 भुजाएं कट गईं। रावण के धराशायी होते ही पुतला आग के हवाले कर दिया गया। धू-धू कर जल रहे पुतले से पटाखों के धमाके गूंजते रहे। पुतला दहन के दौरान राजमाता मृदुल सिंह, एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ प्रवीण मलिक, थाना प्रभारी रवि करन सिंह, मेला मंत्री राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
जलालाबाद में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा
जलालाबाद। रामलीला के अंतिम दिन शुक्रवार को भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। इससे पहले भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा रामलीला मैदान होकर मोहल्ला ब्रह्मनान के प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। वहां गुरु वशिष्ठ के माध्यम से भगवान के राजतिलक की लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर मौजूद रामलीला समिति तथा शिव मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा की। बाद में शोभायात्रा परशुराम मंदिर पहुंचकर विसर्जित हो गई। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार के अलावा विभिन्न देवी- देवताओं के आकर्षक स्वरूप शामिल थे। नगर में जगह जगह श्रद्धालुओं ने देव स्वरूपों का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी। नल वाली गली के ठाकुरद्वारा में भी देव स्वरूपों की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विनोद चंद्र शर्मा, कमल सक्सेना, गोपाल द्विवेदी, प्रशांत सक्सेना, जितेंद्र मिश्रा, गिरिजेश कटियार, विमल गुप्ता, मनोज अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद

--
शिव बरात में आकर्षण का केंद्र बनीं देवस्वरूपों की झांकियां
कांट। श्री रामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार को भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। कई स्थानों पर झांकियों का स्वागत और पूजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान पर मेला कमेटी के अध्यक्ष राम मुरारी मिश्रा ने विधिवत पूजन कर किया। व्यवस्था में संजीव मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, गोविंद शरण पांडेय, सुरेश चंद्र सक्सेना, पुष्पेंद्र मिश्रा, गंगाराम राठौर आदि का सहयोग रहा। संवाद
--

लक्ष्मण के मूर्छित होने पर रामा दल में छाई उदासी
खुदागंज। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान पर शुक्रवार को अयोध्या धाम के कलाकारों ने लक्ष्मण के मूर्छित होने और बाद के प्रसंगों का मंचन किया। लीला में दिखाया गया कि अंगद के समझाने के बावजूद रावण ने मेघनाद को श्रीराम से युद्ध करने भेज दिया। लक्ष्मण से युद्ध के दौरान मेघनाद ने शक्ति बाण का प्रहार कर लक्ष्मण को अचेत किया तो रामा दल में उदासी छा गई। सुग्रीव के परामर्श से श्रीराम लंका के राज वैद्य सुषेण को बुलाते हैं। सुषेण वैद्य के कहने पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी की प्राण रक्षा करते हैं। मंचन की व्यवस्था में मेला कमेटी के संरक्षक और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह,अध्यक्ष संजय गुप्ता, राम लड़ैते सिंह, बालिस्टर सिंह, संजीव गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
कथा विश्राम पर हवन और भंडारे का आयोजन
कुर्रियाकलां। बिरुआमई गांव के देवी मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विश्राम हो गया। यज्ञाचार्य सर्वेश कुमार ने वेदी पूजन कर हवन करवाया। रामचंद्र बाबा ने परिवार सहित विश्व कल्याण के लिए हवन में पूर्ण आहुति दी। हवन के बाद कन्याभोज कराकर दान-दक्षिणा दी गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद व्यास रामकृपाल चैतन्य को अंगवस्त्र देकर विदाई दी गई। व्यवस्था में राजवीर पाल, विनोद राठौर, कल्लू कश्यप, संतोष पाल, दामोदर कश्यप आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
मेले में उमड़ी भीड़ से ध्वस्त हुए इंतजाम...जेवां मोड़ पर लगा जाम
पुवायां। रामलीला मेला देखने उमड़ी भीड़ के कारण शुक्रवार शाम को पुलिस के इंतजाम धरे रह गए। भीड़ के चलते नगर में जेवां मार्ग पर भीषण जाम लग जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर के जेवां मार्ग पर मैदान पर रामलीला का मेला लगा हुआ है। शुक्रवार शाम को मेले में रावण वध की लीला का मंचन होना था। इसके बाद रावण का पुतला दहन कार्यक्रम होने के कारण मेले में काफी भीड़ उमड़ी। पुलिस ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुवायां के अलावा आसपास के थानों और जिला मुख्यालय से पीएसी के साथ ही क्यूआरटी की टीम लगाई थी।
शाम को जैसे ही भीड़ उमड़ी तो पुलिस के सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए और शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर जेवां मोड़ पर भीषण जाम लग गया। जानकारी पाकर थाना प्रभारी रविकरन सिंह मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने मेले पर जाने वाले लोगों को खुटार रोड बाइपास की ओर भेजा। इसके अलावा जेवां मोड़ से लेकर मेला मैदान तक वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद हो गया। लोग काफी दूर तक पैदल चलकर मेले में पहुंच सके। उधर हाईवे पर जाम लगने के कारण अन्य वाहन भी फंसे रहे और लोग काफी देर तक परेशान रहे। संवाद

पुवायां में जेवां मोड़ से खुटार रोड हाईवे पर लगा जाम। संवाद

पुवायां में जेवां मोड़ से खुटार रोड हाईवे पर लगा जाम। संवाद

पुवायां में जेवां मोड़ से खुटार रोड हाईवे पर लगा जाम। संवाद

पुवायां में जेवां मोड़ से खुटार रोड हाईवे पर लगा जाम। संवाद

पुवायां में जेवां मोड़ से खुटार रोड हाईवे पर लगा जाम। संवाद

पुवायां में जेवां मोड़ से खुटार रोड हाईवे पर लगा जाम। संवाद

पुवायां में जेवां मोड़ से खुटार रोड हाईवे पर लगा जाम। संवाद

पुवायां में जेवां मोड़ से खुटार रोड हाईवे पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed