{"_id":"231c35fac7e37531fb171fe145666aff","slug":"rallied-against-raising-the-hygienists-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगाही के खिलाफ लामबंद हुए सफाई कर्मी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगाही के खिलाफ लामबंद हुए सफाई कर्मी, प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
वेतन पंजिका पर हस्ताक्षर कराने के एवज में ग्राम विकास अधिकारी के स्तर से धन की उगाही किए जाने के खिलाफ जलालाबाद के ग्रामीण सफाई कर्मचारी मंगलवार को लामबंद होकर जिला मुख्यालय जा पहुंचे। उन्होंने विकास भवन में नारेबाजी की और सीडीओ के नाम ज्ञापन देकर जांचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की अगुवाई कर रहे पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विनोद छावला और जिला मंत्री रामसागर कुशवाहा ने बताया कि जलालाबाद ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी संजीव भारद्वाज सफाई कर्मियों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। सीडीओ के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम विकास अधिकारी कर्मचारियों से एक हजार रुपये प्रतिमाह पेरोल पर हस्ताक्षर करने के एवज में ले रहे हैं। इसकी शिकायत करने पर कर्मचारियों को निलंबित कराने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन में सियाराम, सुधीर कुमार, श्याम बाबू, प्रमोद कुमार, सत्यपाल, अशोक कुमार, मुनीम लाल, ओमप्रकाश, रामानंद, अवधेश शर्मा आदि शामिल रहे। इधर, डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने ग्राम विकास अधिकारी पर लगाए गए आरोप निराधार बताए। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी संजीव भारद्वाज ने सुबह आठ बजे कई गांव चेक किए जाने पर सफाई कर्मचारियों को गैर हाजिर पाया। संबंधित कर्मचारी कार्रवाई से बचने के लिए शोषण का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन