फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rail

बिना सूचना के रेलवे क्रासिंग किया बंद, लोग रहे परेशान

Fri, 29 May 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
rail
शाहजहांपुर में ऑफीसर कॉलोनी को जाने वाले रेलवे फाटक पर काम करते रेलवे कर्मचारी । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर की इंद्रानगर कॉलोनी से ऑफिसर कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग बृहस्पतिवार को पूरे दिन बंद रही। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक मेंटीनेंस का काम कराया जा रहा था, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच रेलवे की ओर से लगातार ट्रैक मेंटीनेंस और पटरी बदलने का काम कराया जा रहा है। जिससे ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। बृहस्पतिवार को डाउन लाइन पर शाहजहांपुर-रोजा के बीच ट्रैक मेंटीनेंस का काम किया गया। इसके लिए डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया गया था, लेकिन काम पूरे दिन चला। जिसकी वजह से इंद्रानगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद रही और यहां से गुरजने वाले वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा। किसी को भी रेलवे क्रॉसिंग के बंद रहने की जानकारी नहीं थी, जबकि रेलवे की ओर से रेलवे क्रॉसिंग पर काम कराने के लिए पूर्व सूचना दी जाती है।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में एडीईएन रॉकी तोअर का कहना है कि वह उन्हों ने जिस तरह से प्लानिंग की थी, उस हिसाब से काम नहीं हो पाया। कार्य अधिक होना है इसलिए रेलवे क्रॉसिंग को बंद रखा गया। अभी दो दिन और काम कराया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से दूसरे मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed