फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PWD officials He saw the chapter house

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने  देखा गडकरी का सभास्थल  

Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
 केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुवायां आने का कार्यक्रम तय होने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के पास सभास्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पूरनपुर-पुवायां मार्ग का शिलान्यास करने पुवायां आ रहे हैं। पहले दो बार उनका कार्यक्रम राज्यसभा चुनाव और इसके बाद पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण टल चुका है। अब वह 29 सितंबर को पुवायां आएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीडब्ल्यूडी बरेली के एसडीओ पीपी वर्मा और इंजीनियर मुकुल नागपाल ने बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, सत्यभान सिंह भदौरिया के साथ सभास्थल का मुआयना किया और हैलीपैड बनाए जाने सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने एसडीएम जयपाल सिंह से भी सभास्थल आदि के बारे में जानकारी ली। पीपी वर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आने का समय आदि का कार्यक्रम अभी प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन तिथि निश्चित हो जाने के कारण तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed