{"_id":"61b79bbf099a984a2d733d85","slug":"public-problem-shahjahanpur-news-bly4691412182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजीपुरम कॉलोनी में सड़क और सफाई व्यवस्था खराब, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाजीपुरम कॉलोनी में सड़क और सफाई व्यवस्था खराब, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
शिवाजीपुरम कॉलोनी में टूटी और भरी नाली
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम में शामिल नई कॉलोनी ही नहीं, पुरानी कॉलोनियों की हालात भी बहुत खराब है। जहां न तो सड़कें ठीक हैं और न ही सफाई व्यवस्था का पुरसाहाल है। ऐसी ही शहर के मोहल्ला बाबूजई की शिवाजीपुरम कॉलोनी है।
कॉलोनी में सैकड़ों परिवार रहते हैं। पिछले दिनों कॉलोनी में सीवर लाइन का काम हुआ था, जिसके लिए सड़कों को उखाड़ दिया। सीवर लाइन डालने के बाद उखड़ी पड़ी सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल होता है, वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। जेसीबी चलने की वजह से नालियां भी टूट गई हैं।
नालियां टूटी होने से पानी सड़क पर बहता रहता है और प्लाटों में भर गया है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अलखिया बाबा मंदिर के आगे कब्रिस्तान के पास तिराहे की पुलिया टूट चुकी है। शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जब से सीवर लाइन का काम हुआ है, तब से कॉलोनी की नालियां टूटी हुई हैं। जिनका पानी सड़क और खाली प्लाटों में भरा रहता है। गंदगी रहने की वजह से संक्रामक रोग बढ़ने का खबरा बना हुआ है। - सलमान
सफाई न होने से नालियां चोक रहती हैं। सीवर लाइन डालने के दौरान जेसीबी चलने पर नालियां भी टूट गई थी। इन्हें ठीक नहीं कराया है। नाली का पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदगी से परेशानी होती है। - जमीर अहमद
नालियां टूटने सेउनका पानी खाली प्लाटों में भर गया है। कूड़ा-करकट पड़ा रहता है। झाड़ियां उग आई हैं। गंदगी के कारण मच्छरों की तादात इतनी बढ़ गई है कि घर के बाहर बैठना भी मुश्किल होता है। - खातिब
सप्ताह में एक बार भी कॉलोनी में फॉगिंग नहीं होती है। सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाईकर्मी नियमित नहीं आते और जब आते हैं, तो मनमानी से सफाई करते हैं। बहुत दिक्कतें हैं। - बन्ने मियां

शिवाजीपुरम कॉलोनी में उखड़ी सड़क और टूटी नाली- फोटो : SHAHJAHANPUR