{"_id":"6ae4f566b0c711a5610fc796","slug":"woman-dies-after-childbirth-family-alleges-medical-negligence-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-188810-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
शीतू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : File Photo
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गांव याकूबपुर निवासी आरेंद्र राठौर की पत्नी शीतू देवी (24) की बृहस्पतिवार रात लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मायके और ससुरालवालों के बीच कहासुनी हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी का इलाज में लापरवाही बरतने और रुपयों की मांग का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव धर्मापुर निवासी रविंद्र की बेटी शीतू की शादी जून 2025 में आरेंद्र के साथ हुई थी। आरेंद्र के अनुसार, शीतू गर्भवती थी। चार दिन पहले बुखार आने पर वह उसे सीएचसी ले गए थे। इलाज के बाद पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तबीयत में सुधार न होने पर 29 अक्तूबर को पत्नी को लखनऊ ले गए। वहां निजी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म देने के बाद पत्नी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
रविंद्र ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार बेटी के साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुराल वालों की इलाज में लापरवाही बरतने के कारण बेटी की मौत हो गई। इसी दौरान मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि रविंद्र ने शीतू के पति आरेंद्र, ससुर रामकुमार, जेठ संजीव, अरविंद, अरविंद की पत्नी व ननद के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 80 (2) तथा 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शीतू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : File Photo