फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rs 77.08 crore in 'Samman Nidhi' (support funds) has reached the accounts of 3.85 lakh farmers in the district.

Shahjahanpur News: जिले के 3.85 लाख किसानों के खातों में पहुंची 77.08 करोड़ की सम्मान निधि

Sat, 31 Oct 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 77.08 crore in 'Samman Nidhi' (support funds) has reached the accounts of 3.85 lakh farmers in the district.
शाहजहांपुर। जिले के 3,85,406 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में 77.08 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र में जनपद स्तरीय जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को पराली न जलाने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने बताया कि पराली जलाने से खेतों में मौजूद मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी प्रभावित होती है। वक्ताओं ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरसों और मसूर की मिनीकिट निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में राम कुमारी, सुमित तिवारी, प्रमोद कुमार, गीता देवी और अरुण कुमार को सरसों व मसूर की मिनीकिट दी गई। किसान कवलजीत सिंह और मंजीत कौर को अनुदान पर कृषि यंत्र प्रदान किए गए। इस बीच पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने पराली प्रबंधन के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री की ओर से किस्त जारी करने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र, विकासखंड और ग्राम पंचायत कार्यालयों समेत विभिन्न स्थानों पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed