फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scramble to board trains; candidates crowd into sleeper coaches

Shahjahanpur News: ट्रेनों में सवार होने के लिए मारामारी, स्लीपर कोच में घुसे अभ्यर्थी

Sat, 31 Oct 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Scramble to board trains; candidates crowd into sleeper coaches
रेलवे स्टेशन पर पीईटी की प्रथम पाली के दौरान उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर शुक्रवार को लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों को मशक्कत करना पड़ी। इस बीच स्लीपर कोचों में भी अभ्यर्थियों ने कब्जा कर लिया। भीड़ के चलते यात्री पायदान पर खड़े होकर सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीईटी की प्रथम पाली समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। दिन में करीब 12:46 बजे स्पेशल ट्रेन आने पर बार-बार अभ्यर्थियों से बैठने का अनुरोध किया, लेकिन कोई सवार नहीं हुआ। करीब एक बजे लाइन नंबर एक पर टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को लिया गया।
विज्ञापन

ट्रेन के आते ही अभ्यर्थियों में बोगी में सवार होने की बेचैनी बढ़ गई। सीट पाने के लिए अभ्यर्थी चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे। ट्रेन के रुकने पर कोच में सवार होने के लिए मशक्कत शुरू की। जिस पर धक्का-मुक्की और नोकझोंक जैसी स्थिति भी बन गई। अभ्यर्थियों ने एसी कोच में सवार होने की कोशिश की, लेकिन अधिकतर कोच पहले से बंद थे, जो खुले मिले, उसमें प्रवेश करने पर आरपीएफ ने समझाकर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच स्लीपर कोच में अभ्यर्थी घुस गए। इसी तरह कोलकाता एक्सप्रेस और अवध असम में भी कोच में प्रवेश को लेकर मारामारी मची रही। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव, जीआरपी इंस्पेक्टर रमांकर यादव स्टाफ के साथ डटे रहे। शाम की ट्रेनों में भी काफी भीड़ रही।
--
अवध-असम की बोगी में चढ़ गई बुजुर्ग महिला, परिवार छूटा

अवध-असम एक्सप्रेस में भीड़ के चलते जनरल कोच पहले से भरकर आए थे। यहां भी अभ्यर्थी जैसे-तैसे चढ़ गए। इस बीच बाराबंकी के देवाशरीफ में उर्स में शामिल होने जा रहीं बुजुर्ग महिला शबनम ट्रेन के कोच में सवार हो गईं। जबकि उनके परिवार की महिलाएं व बच्चे प्लेटफॉर्म पर रह गए। महिलाओं ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, उन्हें आरपीएफ ने रोका। फिर रोजा आरपीएफ से संपर्क साधकर बुजुर्ग महिला को उतारा गया।
--
एडीआरएम भी पहुंचे, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
परीक्षा के चलते उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए एडीआरएम प्रेमशंकर झा भी निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी ली। इससे पहले सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना, सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, स्टेशन अधीक्षक एके गौतम भी स्टेशन परिसर में डटे रहे।

--
रोडवेज बस अड्डे पर कम पहुंचे अभ्यर्थी
पीईटी के चलते रोडवेज बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ नहीं रही। निगम ने रिजर्व में दस बसों को रखा था, लेकिन अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। निगम ने सुबह चार बजे से बदायूं के लिए बस को चलाया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक अभ्यर्थी नहीं आए।
--
अभ्यर्थियों के लिए दो रन-थ्रू ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी
अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 12558 सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी दी। दोनों ट्रेनें पीईटी को देखते हुए रोकी जाएंगी। स्थानीय अधिकारियों ने रन-थ्रू ट्रेनों से हादसा होने की आशंका जताई थी। यह भी कहा था कि ट्रेन के रुकने से अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

--
अधिक भीड़ उमड़ने वाले स्टेशनों पर रेलवे प्रबंधन निगाह बनाए हुए हैं। अभ्यर्थियों के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों की ड्यूटी बड़े स्टेशनों पर लगाई है। अभ्यर्थी सकुशल वापस हुए हैं।

-प्रेमशंकर झा, एआरएम-मुरादाबाद

रेलवे स्टेशन पर पीईटी की प्रथम पाली के दौरान उमड़ी भीड़। संवाद

रेलवे स्टेशन पर पीईटी की प्रथम पाली के दौरान उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

रेलवे स्टेशन पर पीईटी की प्रथम पाली के दौरान उमड़ी भीड़। संवाद

रेलवे स्टेशन पर पीईटी की प्रथम पाली के दौरान उमड़ी भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed