{"_id":"6ae4f517433f1990560806e7","slug":"amrit-bharat-train-arrives-17-hours-late-passengers-left-stranded-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188793-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 17 घंटे देरी से आई अमृत भारत ट्रेन, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 17 घंटे देरी से आई अमृत भारत ट्रेन, भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी की शुरुआत से पहले ही ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को अप और डाउन लाइन की कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। डाउन लाइन की न्यू जलपाईगुड़ी-अमृत भारत एक्सप्रेस करीब 17 घंटे विलंब से आई। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक भटकना पड़ा।
डाउन लाइन की मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन दो घंटे, अयोध्या स्पेशल तीन घंटे और वाराणसी स्पेशल ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृत भारत एक्सप्रेस की देरी सबसे अधिक रही। उधर, अप लाइन की जम्मूतवी एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे विलंब से आई।
ट्रेनों की लगातार देरी से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्री बार-बार काउंटर पर पहुंचकर ट्रेनों की लोकेशन और उनके पहुंचने का समय पूछते रहे। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि पीछे से ही ट्रेनें काफी देरी से आ रही हैं।