{"_id":"617d9be98415e3606241088f","slug":"protest-asha-workers-shahjahanpur-news-bly464698035","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शनिवार को जुलूस निकालकर खिरनीबाग चौराहा पर प्रदर्शन करतीं आशा और संगिनी कार्यकत?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएमओ की गाड़ी को रोक लिया। सीएमओ से वार्ता में कोई नतीजा न निकलने पर सभी वित्त मंत्री के कार्यालय जाने लगीं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब सौ लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस लाइन ले जाकर उन्हें छोड़ दिया।
बकाया मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का पिछले कई दिन से सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन चल रहा था। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं देने से नाराज आशाओं ने सीएमओ कार्यालय में वैक्सीन लगवाने आ रहे लोगों को रोकना शुरू कर दिया। सीएमओ ने आरोप लगाया कि दफ्तर में होने वाले सरकारी कार्यों में बाधा डालने के बाद जब वह जा रहे थे तो सभी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। उसके बाद वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से मिलने उनके कार्यालय की ओर चली गईं।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि उनका सभी भुगतान किया जा चुका है। शनिवार को प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकत्री काफी उग्र हो गईं थीं। इसलिए फोन कर पुलिस बुलानी पड़ी। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस लाइन ले जाया गया था। कुछ देर बैठाने के बाद सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
जलालाबाद सीएचसी परिसर में चल रहे धरना को प्रशासन द्वारा तवज्जो न दिए दिए जाने से नाराज आशाएं शनिवार को तहसील पहुंच गईं। धरना देकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। विभिन्न समस्याओं से संबंधित डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बरखा सिंह को दिया।
शशि कुमारी, शालिनी, रामकांति, आभा रानी, मनोरमा देवी, उमा देवी, बबली, मुनीशा देवी, किरण देवी, हाजरा बेगम आदि मौजूद रहीं। इस दौरान ग्राम मढिया गोसाईं की सोमवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तुरंत ही उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया। शाम तक हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।