फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Procession-e-Mohammadi will come out today, ban on bringing DJ

आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, डीजे लाने पर लगाई पाबंदी

Sun, 09 Oct 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं।तिलहर में ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट का सीओ बीएस वीर कुमार और नगरपालिका कर्मियों ने किया।डीएम ने कहा कि पहले से तय मार्ग पर ही शोभायात्रा निकालें।

विज्ञापन
Procession-e-Mohammadi will come out today, ban on bringing DJ

विस्तार

शाहजहांपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं। रविवार सुबह सात बजे जुलूस स्टेशन वाली नूरी मस्जिद से शुरू होकर घंटाघर स्थित नूरी मस्जिद पर समाप्त होगा। दावत-ए-इस्लामी के जिला निगरा व जुलूस आयोजक हाफिज अनीस अत्तारी ने जुलूस में डीजे न लाने की अपील की है। उन्होंने माइक पर नात-ए-पाक का नजराना पेश करते हुए चलने की गुजारिश की है।
विज्ञापन

फजिर की नमाज के बाद तबर्रुकात की जियारत कराई जाएगी। सुबह सात बजे शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समापन पर दुआ की जाएगी। जुलूस से पहले शहर की मुस्लिम बाहुल इलाकों के में घरों में हरे परचम फहरा गए हैं। गलियों में सजावट भी की गई। जुलूस आयोजक हाफिज अनीस अत्तारी ने बताया कि जुलूस में बिना वजह उछलकूद न करें। डीजे लाने के बजाय सादे माइक पर नात-ए-पाक पढ़ते चलें।
विज्ञापन

कोई नई परंपरा न डालें
बारावफात के मौके पर डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में धर्मगुरुओं व अधिकारियों की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। आयोजक अनीस अत्तारी ने जुलूस के रूट की जानकारी दी। इसके अलावा कोतवाली के मोहल्ला जियाखेल, आरसी मिशन के गाड़ीपुरा व थाना सदर बाजार के मोहल्ला ककराकलां व शहबाजनगर से छोटे-छोटे जुलूस की शक्ल में रेलवे स्टेशन से निकलने वाले बड़े जुलूस में शामिल होने के लिए आते हैं। डीएम ने धर्मगुरुओं से कहा कि कोई नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। बोले-किसी दशा में जुलूस का मार्ग नहीं बदला जाएगा। एसपी ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर दौड़े अधिकारी
बैठक में डीएम ने जुलूस मार्ग पर गड्ढे और बिजली के लटकते तारों को सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसफार्मरों को ढकने के लिए कहा। डीएम के निर्देश के बाद अधिकारी हरकत में आए। नगर मजिस्ट्रेट के साथ अपर नगर आयुक्त ने जुलूस के समापन वाले प्वाइंट का निरीक्षण किया।
कांट और तिलहर में भी निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
कांट/तिलहर। जामा मस्जिद के शाही इमाम मोहम्मद रिजवान रजा ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी जामा मस्जिद से रवाना किया जाएगा। मोहल्ला सैय्यदबाड़े में मस्जिद के पास फातिहा ख्वानी के बाद जुलूस का समापन होगा। रास्ते में कई जगहों पर तकरीर एवं नात पेश की जाएगी। उन्होंने लंगर को छतों से न फेंकने की अपील की है। तिलहर में ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट का सीओ बीएस वीर कुमार और नगरपालिका कर्मियों ने किया।

वाल्मीकि शोभायात्रा : खंभों व ट्रांसफार्मर से दूरी बनाने की सलाह
शाहजहांपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकालने वाली शोभायात्रा को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि पहले से तय मार्ग पर ही शोभायात्रा निकालें। वर्षा के दृष्टिगत निर्देशित किया कि शोभायात्रा के दौरान बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर से दूरी बनाए रखें। कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष आनंद ने बताया कि शोभायात्रा मोहल्ला वजीरगंज से शुरू होकर कटिया टोला स्थित वाल्मीकि मंदिर में संपन्न होगी। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत शोभायात्रा के दौरान आवश्यक पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम के दौरान किसी दशा में अवैध असलाह, धारदार हथियार लेकर शक्ति प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed