फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Priyanshu and Nishu won in 50 meter race

Shahjahanpur News: 50 मीटर दौड़ में प्रियांशु व निशु ने मारी बाजी

Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu and Nishu won in 50 meter race
कादरचौक। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को कादरचौक के संविलियन विद्यालय में हुआ। इसमें प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संविलियन विद्यालय कादरचौक के प्रियांशु प्रथम आए। प्राथमिक विद्यालय मामूरगंज के अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में भी संविलियन विद्यालय कादरचौक के प्रियांशु प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चौडेरा के नितिन दूसरे नंबर पर रहे। इसी प्रकार प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संविलियन विद्यालय कादरचौक की निशु पहले, संविलियन विद्यालय नूरपुर की अंजलि दूसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन

गोला फेंक में संविलियन विद्यालय कादरचौक के राज प्रथम और यहीं के अरुण द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग कबड्डी में कादरचौक पहले, उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथुलिया दूसरे नंबर पर रहे। इससे पहले खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश में खेल प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुकेश यादव, सरोजिनी, गुंजियाल, प्रीति माहेश्वरी, पुष्पेंद्र कुमार, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed