फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations for the visit of the chief administra- tion

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Fri, 10 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटा है। हालांकि, शुक्रवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के दौरे का अधिकृत कार्यक्रम नहीं मिला, लेकिन अधिकारिक तौर पर माना जा रहा है कि अखिलेश यादव 18 जून को यहां आकर प्रस्तावित मेडिकल कालेज की आधार शिला रखने के साथ जनहित के अन्य कई कार्यों को गति दे सकते हैं। इसी संभावना को ध्यान मेें रखते हुए डीएम पुष्पा सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह और एसडीएम सदर अजय तिवारी समेत अन्य कई अधिकारियों के साथ कांट-ददरौल रोड पर स्थित गांव जिगनेरा जाकर राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण को अधिग्रहीत जमीन का मुआयना किया। इससे पहले, उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में दिशा निर्देश दिए। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने सीएम के दौरे को फोकस में रखते हुए सभी अवशेष कार्य नियत समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी डॉ. मनोज कुमार ने उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed