{"_id":"6a1dd448fdbfca83e60901c4","slug":"preparations-for-the-vande-bharat-trains-halt-have-intensified-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175003-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वंदे भारत ट्रेन के ठहराव के लिए तैयारियां हुईं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वंदे भारत ट्रेन के ठहराव के लिए तैयारियां हुईं तेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन जून को लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर पॉवर केबिन के सामने शेड के नीचे ही मंच बनना शुरू हो गया है। मालगोदाम की तरफ एक गेट बनेगा, जबकि मुख्य गेट पर बैनर लगाए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों को कार्ड भी भेज दिए गए हैं।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ट्रेन के ठहराव के लिए 22 अप्रैल को रेल मंत्री को पत्र भेजा था। इसके जवाब में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र भेजा है। इसमें ट्रेन संख्या 22545 व 22546 वंदे भारत के ठहराव की स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का शाहजहांपुर में ठहराव होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। संवाद
-- -- -- -- -- --
ब्लॉक लेकर किया काम
शाहजहांपुर। रोजा यार्ड में अप और डाउनलाइन पर सोमवार को ब्लॉक लिया गया। इसके चलते ट्रेन संचालन बंद रहा। हालांकि, किसी सवारी गाड़ी के फंसने की सूचना नहीं है। दोपहर 1:45 बजे से शाम पांच बजे तक ब्लाॅक लिया गया था। संवाद