फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparation to file case against small woodcutters...raids going on

Shahjahanpur News: छोटे लकड़कट्टो पर केस लादने की तैयारी...चल रही छापामारी

Mon, 15 Jan 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Preparation to file case against small woodcutters...raids going on
खुटार के जंगल में कटान की वीडियोग्राफी करते थानाध्यक्ष। संवाद
खुटार। खुटार रेंज की सिहुरा वन चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे जंगल से कोरो के 13 पेड़ काटे जाने के मामले में अधिकारी लीपापोती करने के प्रयास में जुट गए हैं। चर्चा है कि जंगल से काटी गई कीमती लकड़ी को पिकअप में भरकर गैर जनपद भेजा गया है, लेकिन खुटार रेंज के वनकर्मी अधिकारियों को गुमराह करके आसपास के क्षेत्र में छापामारी कर छोटे लकड़कट्टो पर केस लादने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


छह जनवरी की रात खुटार रेंज के सिहुरा वन क्षेत्र में कोरों के 13 पेड़ों का कटान हो गया था। सात जनवरी को खुटार रेंज के वनकर्मियों से लेकर रेंजर को घटना की जानकारी हो गई थी। मौके पर पड़ी मिली बची हुई लकड़ी को उठाकर सिहुरा वन चौकी पर रखवा लिया था, लेकिन कटान के मामले को दबाते हुए न तो केस काटा गया और न ही किसी अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। शनिवार को मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो बरेली के मुख्य वन संरक्षक वी प्रभाकर ने मौके पर जांच की थी। उन्होंने भारी कटान होने और छह दिनों तक घटना को दबाकर कोई कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की थी। मुख्य वन संरक्षक ने घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें लगाकर जल्द खुलासा करने के निर्देश भी दिए थे। रविवार को एक टीम ने सूत्रों से मिली जानकारी पर पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में एक फार्मर के यहां छापेमारी की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


उधर खुटार रेंज के वनकर्मी जल्द ही घटना को निपटाने के प्रयास में लगे हुए हैं। वनकर्मी आसपास के गांवों में लकड़ी का छोटा धंधा करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कई ऐसे लोगों पर केस लादकर कटान के मामले को निपटाने का प्लान बनाया जा रहा है। अभी तक की छापेमारी में कोई भी व्यक्ति वनकर्मियों के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

रेंजर बोले- केस काटा गया है लेकिन यह पता नहीं कि कब

- रेंज के जंगल में भारी कटान होने के चलते रेंजर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। रविवार को उनसे जब केस काटे जाने की जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि केस काटा गया है। किस दिन काटा गया यह जानकारी उन्हें नहीं है। इसकी जानकारी डीएफओ कार्यालय से ही मिल सकती है। क्षेत्र में हुई छापेमारी के सवाल पर रेंजर बोले कि छापेमारी कई गांवों में हुई है लेकिन गांवों के बारे में भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed