फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pregnant woman dies, protest at police station gate demanding action

Shahjahanpur News: गर्भवती महिला की मौत, थाना गेट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग

Fri, 11 Jul 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, protest at police station gate demanding action
पार्वती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सिंधौली। बरौरी गांव निवासी गर्भवती पार्वती की बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर पार्वती का शव एम्बुलेंस से लेकर पहुंचे परिजन थाना गेट पर धरने पर बैठ गए। नर्सिंग होम के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन

पप्पू ने बताया कि सात जुलाई को गर्भवती पत्नी पार्वती को नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने गलत तरीके से गर्भपात कर दिया। इसके बाद पत्नी की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद पत्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। वहां चिकित्सक ने इंफेक्शन बताकर इलाज से मना कर दिया।
विज्ञापन

तब पत्नी को बरेली के निजी चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी की मौत हो गई। आरोप है कि नर्सिंग होम की चिकित्सक ने लापरवाही की है। इस कारण पत्नी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पार्वती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

पार्वती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed