फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply performance by the company's employees

पॉवर सप्लाई कंपनी के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Power supply performance by the company's employees
हंगामा करते लोग।
रोजा पॉवर सप्लाई कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने आर्थिक शोषण किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे को ज्ञापन देकर कंपनी से सरकारी नियमों के अनुसार वेतन तथा अन्य भत्ते दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का नेतृत्व करते हुए सुशील कुमार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन ठेका प्रथा को बढ़ावा देकर कर्मचारियों को शोषण की राह पर धकेल रहा है। प्रबंध तंत्र न तो सरकारी नियमों को मान रहा है और न ही फैक्ट्री एक्ट में निहित लाभ देने को तैयार है। अवकाश के दिनों में काम करने वाले श्रमिकों को नियमानुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन में राजपत्रित अवकाशों के अतिरिक्त अवशेष वेतन व पीएफ का भुगतान कराने, शासन से स्वीकृत मेडिकल लीव सुविधा देने, कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर सक्षम आश्रित को नौकरी के साथ पत्नी को पारिवारिक पेंशन लाभ देने, कर्मचारियों की नियुक्ति ठेकेदारों के बजाय सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में अवधेश राठौर, राजेश कुमार, शिवदीश, अमित कुमार, विमलेश कुमार, अजय पाल, राम प्रताप, लालाराम, चंद्रमोहन, कामता प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed