{"_id":"575711c44f1c1b761f9c605c","slug":"posted-in-hrpra-hygienists-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरपरा में तैनात सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरपरा में तैनात सफाई कर्मी निलंबित
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी ने निगोही ब्लॉक के राजस्व ग्राम हरपरा में नियुक्त सफाई कर्मचरी आनंद कुमार को गांव की सफाई व्यवसथा के प्रति लापरवाह पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के लिए तिलहर के एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित किया है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि गत तीन मई को तहसील दिवस में की गई एक शिकायत के आधार पर निगोही के एडीओ पंचायत से जांच कराई गई। स्थलीय निरीक्षण में एडीओ ने पाया कि हरपरा गांव में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्रामीणों ने बताया कि आनंद कुमार कई माह से गांव में सफाई करने नहीं आए।
विज्ञापन