{"_id":"6a947110b06f5f896200ca16","slug":"post-mortem-of-youth-who-died-of-electrocution-conducted-after-persuasion-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-183200-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समझाने पर कराया करंट से मृत युवक का पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समझाने पर कराया करंट से मृत युवक का पोस्टमॉर्टम
विज्ञापन
खुटार। मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी 30 वर्षीय डब्लू उर्फ डीके मिश्रा की करंट लगने से हुई मौत के मामले में लोगों के समझाने पर परिजन पाेस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुए। रविवार को पाेस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शनिवार को डब्लू मिश्रा के घर में लगे लोहे के दरवाजे में पास से निकली केबल से करंट आ गया था। करंट की चपेट में आकर डब्लू मिश्रा झुलस गए थे। उनको छटपटाते देख भाई कमल मिश्र ने उनको उठाने का प्रयास किया तो उन्हें भी करंट लग गया था। सीएचसी पर डब्लू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया था।
परिजनों ने उनके जीवित होने की उम्मीद में उनको दो घंटे तक रेत में दबाए रखा था। बाद में परिजन उनको शाहजहांपुर के निजी अस्पताल ले गए थ, वहां भी मृत घोषित होने के बाद शव घर लाए थे, लेकिन पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
रविवार को लोगों के समझाने पर परिजन राजी हुए तब पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। पोस्टमाॅर्टम के बाद शाम पांच बजे शव घर पहुंचा, इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
--
करंट लगने पर किसी भी भ्रांति के फेर में नहीं पड़ना चाहिए। रेत में दबाने से करंट का असर कम नहीं होता। करंट लगने पर तुरंत ही अस्पताल लेजाकर उपचार कराना चाहिए।
-अनुज प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता