{"_id":"6154be478ebc3e655f210224","slug":"political-protest-shahjahanpur-news-bly46130737","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेत्री ने कहा- विधायक के इशारे पर मिल रही धमकी, थाने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेत्री ने कहा- विधायक के इशारे पर मिल रही धमकी, थाने पर दिया धरना
विज्ञापन
निगोही थाना गेट के बाहर धरना पर बैठी सपा नेत्री सलोना कुशवाहा अपने परिजनों के साथ । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं सलोना कुशवाहा के निगोही कस्बा स्थित आवास पर मंगलवार रात कुछ लोगों ने गाली-गलौज करने के बाद चुनाव लड़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उस वक्त आवास पर सिर्फ चौकीदार था। आरोप है कि हथियारबंद लोगों ने चुनाव लड़ने पर गोली मारने की धमकी दी। सलोना कुशवाहा बुधवार सुबह समर्थकों के साथ निगोही थाने पहुंचीं। कार्रवाई न होने उनके समर्थकों ने तीन बार जाम लगा दिया। बाद में सीओ सदर के आश्वासन पर समर्थक माने।
मूलरूप से बरेली की रहने वाले डॉ. राम सिंह कुशवाहा की पत्नी सलोना कुशवाहा समाजवादी पार्टी से तिलहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह प्रदेश अध्यक्ष लीलावती के आने पर उनके साथ बरेली चली गईं थीं। निगोही स्थित उनके आवास पर गांव गोगापुर निवासी चौकीदार नत्थूलाल था। रात साढ़े दस बजे सात-आठ लोग आए और राम सिंह कुशवाहा, सलोना कुशवाहा और मुन्ना कुशवाहा का नाम लेकर गाली देने लगे।
चौकीदार ने विरोध किया तो उस पर हथियार तान दिया। चौकीदार के मुताबिक वे लोग कह रहे थे कि विधायक का चुनाव लड़ने पर गोली मार देंगे। सूचना पर सलोना कुशवाहा बुधवार सुबह आठ बजे निगोही थाने पहुंचीं। चौकीदार नत्थूलाल की ओर से थाने में तहरीर दी गई। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह लौट गईं और दस बजे समर्थकों के साथ फिर से थाने आ गईं।
विज्ञापन
पुलिस के कार्रवाई न करने पर समर्थकों ने दोपहर 12 से 12:15 बजे तक थाने के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। इसके बावजूद तीन बजे तक कार्रवाई न होने पर समर्थकों ने फिर से सड़क पर जाम लगा दिया। 45 मिनट तक सड़क जाम होने से राहगीर परेशान हो गए।
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, गायत्री वर्मा, माधुरी कुशवाहा, देवेंद्र पाल सिंह, राजीव वर्मा, उपेंद्र पाल सिंह, अजय पाल सिंह, अवधेश सिंह, डॉ. नवनीत सिंह, सरनाम सिंह आदि थाने पहुंच गए। इसके बाद सीओ सदर प्रवीण यादव और सपा नेताओं के बीच बातचीत हुई। तय किया कि एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद सभी लौट गए।
सलोना सिंह कुशवाहा ने कहा कि विरोधियों की इन सब हरकतों से वह डरने वाली नहीं हैं। वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। सीओ सदर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मैं डरने वाली नहीं, चुनाव जरूरी लड़ूंगी
सपा नेत्री सलोना राम कुशवाह कहा कहना है कि तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा के इशारे पर मेरे आवास में दबंगई की गई है। मैं डरने वाली नहीं हूं। मैं जरूर चुनाव लडूंगी।
विधायक बोले- मेरा कोई लेना-देना नहीं
भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा कहा कहना है कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए और मेरी छवि धूमिल करने के लिए मेरे ऊपर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। जांच में सारी बात सामने आ जाएगी।