{"_id":"5eb2eff58ebc3e90a6541a75","slug":"police-is-not-even-allowing-patients-to-cross-the-border-shahjahanpur-news-bly4050176196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को भी सीमा पार नहीं करने दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को भी सीमा पार नहीं करने दे रही पुलिस
विज्ञापन
अल्हागंज। लॉकडाउन के चलते ग्रीन जोन में अभी भी कर्फ्यू जैसे हालात हैं। सीमा पर तैनात पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद की पुलिस गंभीर मरीजों को भी सीमा पार करने नहीं दे रही है। इसके चलते मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तब हो रही है जब गंभीर मरीज इलाज को जा रहे हैं। जबकि दोनों जिले ग्रीन जोन में शामिल हो चुके हैं।
शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद दोनों ही जनपद ग्रीन जोन के अंतर्गत आते हैं। शासन के आदेशों के बावजूद इन दोनों जनपदों के बीच अभी रोडवेज बस नहीं चलाई गई है। इसके चलते गंभीर मरीजों के साथ-साथ आमजन भी पड़ोसी जनपद में नहीं जा पा रहे है। गांव साहबगंज के निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र चतुरी बताते हैं कि उनको कैंसर था जिसका इलाज उन्होंने दिल्ली के बड़े अस्पताल में कराया था। वहां से वापस तो आ गए लेकिन हालत बिगड़ने पर बुधवार को जब अपने साथी के साथ दवाई लेने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे, तभी रामगंगा पुल के पास तैनात वहां की पुलिस ने उनको नहीं जाने दिया। चिकित्सा के सभी कागज भी दिखाए लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो वापस आ गए। इसी तरह कई मरीज और अन्य लोगाें को जाने से रोका जा रहा है।