फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested four cow smugglers after encounter in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में फिर मुठभेड़: पुलिस की कार्रवाई में तीन गोतस्करों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी हुआ घायल

Thu, 21 Sep 2023 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 12:06 PM IST
सार

शाहजहांपुर जनपद में 30 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़ हुई है। तिलहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Police arrested four cow smugglers after encounter in Shahjahanpur
जमीन पर पड़ा घायल गोतस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जनपद में बदमाशों से पुलिस की फिर मुठभेड़ हुई है। तिलहर थाना क्षेत्र के गुरगिया बहादुरपुर गांव के पास जंगल में बुधवार रात गोकशी के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एक सिपाही के हाथ में भी गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


तिलहर में गोकशी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस की टीमें गिरोह की तलाश में थीं। बुधवार रात करीब 12:30 पर गुरगिया बहादुरपुर के जंगल में पुलिस टीम का आमना-सामना गोकशी करने वाले गिरोह से हो गया। दानिश उर्फ मुन्ना निवासी मोहल्ला इमली, इमरान निवासी उम्मरपुर, मुन्ना निवासी मंडी बाजार तिलहर, छोटे निवासी भूड़ा, थाना भोजीपुरा (बरेली) को पुलिस ने ललकारा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बर्बरता की कहानी: 'मेरी आंखों के सामने वो चाकू मारता रहा... मैं कुछ कर न सका'; आलोक के भाई ने बयां किया दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की तो छोटे, मुन्ना, दानिश उर्फ छोटू पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही अवनीश बरार के बाजू में गोली लगी है। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी गोकशी की घटना अंजाम दे चुके हैं। उनके पास से तीन तमंचे, छह खोखा, पांच कारतूस और पिकअप वाहन बरामद हुआ है। दो साथी आरिफ और वसीम फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 

एनकाउंटर में ढेर हुआ था बदमाश शाहबाज 

इससे पूर्व आलोक गुप्ता हत्याकांड के आरोपी बदमाश शाहबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। मीरानपुर कटरा के घेर बाजार निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की हत्या और परिवार के अन्य सदस्यों को घायल करने के आरोपी शाहबाज को पुलिस ने मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे पर बतलैया के पास एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed