{"_id":"6701b580591d95b486079124","slug":"poles-of-high-tension-line-broken-by-trolley-power-cut-in-khutar-for-seven-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-128633-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्राॅली से टूटे हाईटेंशन लाइन के खंभे, खुटार में सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्राॅली से टूटे हाईटेंशन लाइन के खंभे, खुटार में सात घंटे गुल रही बिजली
Sun, 06 Oct 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
खुटार। नगर में शुक्रवार शाम को पंथवारी मंदिर के पास से निकल रही पुआल भरी ट्राॅली सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे हाईटेंशन लाइन का एक खंभा टूट गया और कई झुक गए। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने रात में ही खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया। इस बीच लगभग सात घंटे तक पांच मोहल्लों के 1500 उपभोक्ता परेशान रहे।
नगर के तिकुनिया चौराहे से बंडा रोड तक जाने वाले लिंक मार्ग पर शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पुआल के बंडल भरकर ले जाए जा रहे थे। मां पंथवारी देवी मंदिर के पास ट्रॉली एक खंभे से टकरा गई। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही रोककर पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। विद्युत कर्मचारियों ने रात में ही कार्य करके दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति को शुरू करा दिया। इस बीच सरोजनी नगर, इंद्रानगर, नरायनपुर, पश्चिमी गढ़ी और बजरिया मोहल्ले की बिजली सात घंटे तक बंद रहने से लगभग 15 सौ उपभोक्ता परेशान रहे।
नगर के कृपाशंकर मिश्र, रामनिवास, संदीप मिश्र, राजेश कुमार आदि ने बताया कि शाम होते ही इसी लिंक मार्ग से अवैध खनन और ओवरलोड वाहन निकलने लगते हैं। इससे आए दिन दिक्कत होती है। जेई अवधेश कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- --
रात में ही सूचना मिलने पर कर्मचारियों को लगाकर कुछ ही घंटों में बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई थी। जेई की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
हरिओम सिंह, एसडीओ, खुटार