{"_id":"671574f2ebe3a2c15901c0d7","slug":"poisoners-made-the-cattle-trader-unconscious-and-looted-rs-550-lakh-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-129647-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जहरखुरानों ने गल्ला व्यापारी को बेसुध कर 5.50 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जहरखुरानों ने गल्ला व्यापारी को बेसुध कर 5.50 लाख रुपये लूटे
Mon, 21 Oct 2024 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कानपुर से शनिवार रात घर लौट रहे श्रीराम कॉलोनी निवासी गल्ला व्यापारी विपिन गुप्ता को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। उनके पास रखी करीब 5.50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। उन्हें बेहोशी की हालत में फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते हैं कि विपिन शनिवार को सुबह व्यापार के सिलसिले में कानपुर गए थे। रात को वह टनकपुर डिपो की बस से घर के लिए चल दिए। उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता के अनुसार, रात करीब 11 बजे उनसे बात हुई थी। उस वक्त उन्होंने बताया था कि वह रास्ते में हैं और सुबह तक आ जाएंगे। रविवार सुबह पत्नी ने फिर फोन किया। तब फोन काॅल किसी महिला ने रिसीव कर रांग नंबर बता दिया। दोबारा नंबर डायल करने पर फिर उसी महिला के वही बात दोहराने पर स्नेहा को शक हुआ।
उन्होंने फर्रुखाबाद में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को पूरी बात बताई। मामले की जानकारी करने रिश्तेदार फर्रुखाबाद बस अड्डे पर पहुंचे तो वहां विपिन बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों के जानकारी देने पर व्यापारियों ने अल्हागंज में थाने के सामने बस रुकवाकर चालक व परिचालक से इस मामले में जानकारी ली। परिचालक ने पुलिस को बताया कि एक लड़की कानपुर से बस में चढ़ी थी और व्यापारी विपिन की सीट पर बैठ गई, लेकिन वह फर्रुखाबाद बस स्टेशन से पहले ही उतर गई।
विज्ञापन
घर वालों के अनुसार, विपिन के पास 11 लाख रुपये की नकदी थी। 5.50 लाख रुपये बैग में रखे थे। बैग मेंं रखे रुपये मिल गए, लेकिन विपिन की जेब में रखी 5.50 लाख रुपये की नकदी नदारद है। जानकारी मिलने पर फर्रुखाबाद पुलिस ने बस अड्डे पर जांच-पड़ताल की। पुलिस का मानना है कि किसी जहरखुरान ने गल्ला व्यापारी को बेसुध कर उससे लूटपाट की है। हालांकि, व्यापारी के बेहोशी की हालत में होने से मामले में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी।