फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   petrolium machiens annual verification begins

पेट्रोलियम मशीनों का शुरू हुआ वार्षिक सत्यापन

Sat, 23 Jan 2016 08:10 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
petrolium machiens annual verification begins
विधिक माप विज्ञान विभाग पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल उगलने वाली मशीनों से निकलने वाले पेट्रोलियम की मात्रा जांचकर यह सुनिश्चित कराता है कि ग्राहकों को चुकाए गए मूल्य के अनुरूप डीजल-पेट्रोल मिल रहा है अथवा नहीं। सत्यापन की एक वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले मशीन में कोई तकनीकी खराबी आने पर उसे खोलने की आवश्यकता पड़ने पर पंप संचालक को इसकी सूचना माप विज्ञान विभाग को देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

अन्यथा की स्थिति में नियत अवधि पूरी होने से पहले पंप स्वामी को सत्यापन शुल्क का भुगतान करना होता है। इसी प्रक्रिया के तहत विधिक माप विज्ञान अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने शनिवार को खुटार जाकर वहां के बंडा रोड स्थित शुक्ला फिलिंग स्टेशन की मशीनरी का सत्यापन किया। इधर, विभागीय प्रयोगशाला परिचर रूपेंद्र वर्मा ने कचहरी के पास स्थित सत्यप्रेम सर्विस सेंटर की पेट्रोलियम मशीनों की जांच की। इस दौरान पेट्रोल पंप और मशीनों की निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed