{"_id":"634c5b454e0a1e4cb857d236","slug":"pet-9117-candidates-left-the-exam-on-the-second-day-people-struggling-with-jam-shahjahanpur-news-bly5010478122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी में दूसरे दिन 9117 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी में दूसरे दिन 9117 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को भी जिले के सभी 20 केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में कुल 20064 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10947 ने परीक्षा दी तथा 9117 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दिन भर लोग शहर में जाम से जूझते रहे।
रविवार को शहर के एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। इसके लिए 10032 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 5380 ही परीक्षा में उपस्थित रहे। 4652 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दोपहर तीन बजे से दूसरी पाली की शुरूआत हुई। इसके लिए पंजीकृत 10032 परीक्षार्थियों में 5567 ही परीक्षा देने पहुंचे, 9117 अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन की परीक्षा की परीक्षा को नकलविहीन व सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स लगाई गई। केंद्रों व्यवस्थापकों की देखरेख में परीक्षा हुई। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा करा दी गई है। डीआईओएस शौकीन सिंह ने परीक्षा में उपस्थित तथा अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी दी।
दो घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी
पीईटी देने के लिए रविवार को पहली पाली के शुरू होने से सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थियों का केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गया था। उनको एंट्री सुबह नौ बजे से देना प्रारंभ किया गया। परीक्षार्थियों को अपने मोबाइल आदि बाहर ही जमा करने पड़े, इसके लिए उन्हें सुविधा शुल्क भी देना पड़ा।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ट्रेन और बसों में उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर। पीईटी देने के लिए दूसरे जनपदों से यहां आने और यहां से जाने वालों अभ्यर्थियों की भीड़ ट्रेनों व बसों में उमड़ी। इस दौरान उन्हें खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। जबकि परिवहन निगम और रेलवे की ओर से व्यवस्थाएं करने का दावा किया जा रहा था। रविवार को परीक्षा देने के लिए लखनऊ व सीतापुर से हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए। इसके साथ ही यहां के अभ्यर्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए गए। पीईटी को लेकर एक जनपद से दूसरे जिलों में आने-जाने के लिए ट्रेनों व बसों में काफी भीड़ रही। ट्रेन तथा बस में चढ़ने के लिए पीईटी के अभ्यर्थियां को मशक्कत करनी पड़ी। युवतियों को अधिक परेशानी हुई। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे पर भारी भीड़ रही।