फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   people escaped from suspicious vehicle

आजमगढ़ से पीलीभीत जा रही पिकअप को ग्रामीणों ने रोका, एक दर्जन लोग कूदकर भागे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
people escaped from suspicious vehicle
खुटार (शाहजहांपुर)। शक के आधार पर वाहन को रोके जाने पर उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग उतरकर भाग गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। चालक ने पुलिस को बताया कि वह आजमगढ़ से पीलीभीत जा रहा था। चालक को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में सवार लोगों के बारे जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
गांव रजमना के प्रधान अधीर शुक्ला का पुत्र बुधवार रात नौ बजे खेत में चल रही कंबाइन पर काम कर रहे मजदूरों के लिए चाय नाश्ता लेकर गया था। मलिका-ढकना रोड पर उसे मलिका की ओर से एक पिकअप आती दिखाई दी। सिमरई गांव की मोड़ पर पहुंचते ही चालक ने गाड़ी को रोक दिया। इसी बीच सामने से एक ई रिक्शा आ गया। ई रिक्शा को सामने आते देख गाड़ी में सवार 10-12 लोग उतरकर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रधान पुत्र ने मामले की सूचना अपने पिता अधीर शुक्ला और पड़ोस के गांव खंडसार निवासी अपने परिचित सुधीर मिश्रा को दे दी। खबर लगते ही तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गाड़ी और चालक को थाने लाया गया।
विज्ञापन
चालक के अनुसार आजमगढ़ से कुछ लोगों को पीलीभीत जनपद के गोरा रायपुर के लिए लेकर जा रहा था, लेकिन गाड़ी को रोककर उसमें सवार लोगों के अचानक भागने के सवाल पर वह चुप्पी साध गया। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। गाड़ी से उतर कर भागे लोगों के बैग आदि वाहन से बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed