फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pending honorarium and payment of dues,swachhagrahis demonstrated

लंबित मानदेय और देयकों के भुगतान को स्वच्छताग्राहियों ने किया प्रदर्शन 17-54-20

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pending honorarium and payment of dues,swachhagrahis demonstrated
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन करते स्वच्छताग्राही श्रमिक कल्याण समिति - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) कराने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वच्छताग्राहियों को शासन से निर्धारित मानदेय और अन्य देयकों का अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। इसके विरोध ने उन्होंने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिला और उन्हें स्वच्छताग्राही श्रमिक कल्याण समिति की ओर से ज्ञापन दिया। डीएम ने उनकी मांगों का गंभीरता से संज्ञान लेकर सीडीओ और डीपीआरओ को वार्ता कर मांगों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष आदित्य अग्निहोत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में वर्ष 2016 से कार्यरत स्वच्छताग्राही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें खुले में शौच करने से रोकने को टिंगरिंग का कार्य कर रहे हैं। इन मांगों के संबंध में डीएम ने सीडीओ श्याम बहादुर सिंह और डीपीआरओ घनश्याम सागर को निर्देश दिए हैं कि वह उनसे वार्ता कर स्वच्छताग्राहियों की मांगों और समस्याओं का निस्तारण कराएं। इस दौरान जगदीश सिंह, मनोज कुमार, शिवराज सिंह, अनीता वर्मा, पवन कुमार, संजीव सिंह, सुषमा देवी, मलिखान, राजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed