फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Peasant-workers have jammed flywheel

किसान-मजदूरों ने किया चक्का जाम

Tue, 30 Jun 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 30 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Peasant-workers have jammed flywheel
 किसानों समेत जन सामान्य के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कचहरी तिराहे पर प्रदर्शन करके वाहनों का चक्का जाम कर दिया। बाद में कलक्ट्रेट जाकर वहां भी खूब गरजे। कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करके धरना दिया। बाद में डीएम के नाम ज्ञापन देकर किसानों को फसली मुआवजा के साथ बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े किसान मजदूर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जमा हुए। वहां हुई पंचायत में यूनियन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद गन्ना किसानों को बकाया का भुगतान नहीं हो रहा, जबकि चीनी मिलें बंद होने के 14 दिन के अंदर भुगतान के आदेश जारी हुए। दूसरी ओर, फसली नुकसान से प्रभावित किसानों को जारी राहत राशि के तमाम चेक लेखपालों ने लालच वश अपने पास रोक रखे हैं।
विज्ञापन

इन्हीं मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए संगठन के कार्यकर्ता कचहरी तिराहे पर आ डटे और जाम लगा दिया। हालांकि, जाम के दौरान दोनो ओर वाहनों की कतार लगते देख कार्यकर्ता कुछ देर बाद आगे बढ़ लिए। उन्होंने कलक्ट्रेट में भी नारेबाजी की और वहीं पर धरना दिया। इस मौके पर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाने, चेक वितरण में लापरवाही दर्शाने वाले लेखपालों की जांच कराने, नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाकर मुफ्त सिंचाई योजना को प्रभावी बनाने, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली दिए जाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जवाहर लाल, माधुरी देवी, परशुराम यादव, गुड्डी देवी, देवेंद्र वर्मा, अंगने लाल, विश्राम लाल, कामता प्रसाद, बाबूराम, रामबख्श, इंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed