फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passengers kept traveling with the dead body in the train for 250 km

ट्रेन में बुजुर्ग की मौत: 250 किमी तक शव के साथ सफर करते रहे यात्री, रोजा स्टेशन पर जीआरपी ने उतारा

Sun, 14 Jan 2024 12:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 12:45 PM IST
सार

जनसाधारण एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि गोंडा में बुजुर्ग की मौत हुई थी। रास्ते में बुढ़बल और सीतापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी थी। बावजूद वहां शव को नहीं उतारा गया। यात्रियों ने नाराजगी जताई तो रोजा स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर शव को उतारा गया। 

विज्ञापन
Passengers kept traveling with the dead body in the train for 250 km
जनसाधारण एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 250 किलोमीटर तक उसका शव किसी ने नहीं उतारा। लखनऊ कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर के रोजा स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। यहां जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि 14603 अप जनसाधारण एक्सप्रेस में गोंडा में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था। उसे लोगों ने ट्रेन में भीख मांगते देखा था। टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी। रास्ते में बुढ़बल और सीतापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी थी। बावजूद वहां शव को नहीं उतारा गया। इस बीच यात्री शव के साथ सफर करते रहे। यात्रियों द्वारा टीटीई से नाराजगी व्यक्त करने के बाद फिर से कंट्रोल को सूचना दी गई। रोजा स्टेशन मास्टर ने स्टॉपेज नहीं होने के बाद भी दोपहर सवा एक बजे ट्रेन को रुकवाया। 
विज्ञापन


जीआरपी चौकी प्रभारी रजनीश शुक्ला ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर जीआरपी मोहम्मद रेहान ने बताया कि पूर्व के स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज अधिक देर का नहीं  होने से शव वहां उतारा नहीं जा सका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed