फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Parvati in spring was found to Bholenath '

‘सावन में मां पार्वती ने पाया था भोलेनाथ को’

Sat, 22 Aug 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 22 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
"Parvati in spring was found to Bholenath '
खिरनीबाग रामलीला मैदान में चल रही शिव महापुराण कथा के नौवें दिवस कथा व्यास प्रशांत प्रभु ने कहा कि मनुष्य पर जब प्रभु की कृपा होती है तो उसे विद्या रूपी माया प्राप्त होती है और जब कृपा प्राप्त नहीं होती तो अविद्या प्राप्त होती है।
विज्ञापन

आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान के बैनर तले चल रही शिव महापुराण का भोले बाबा के भक्त खूब रसपान कर रहे हैं। चूंकि सावन के महीने में शिव पुराण का महत्व और भी बढ़ जाता है, इसलिए महिलाओं और पुरुषों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु की कृपा पाने के लिए मनुष्य को हर समय उसकी शरण में रहना चाहिए। प्रशांत महाराज ने बताया कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। पौराणिक मान्यता है कि माता पार्वती ने इसी माह उपवास रखकर शिव को पाया था। इसीलिए इस महीने को शिव की साधना का महीना माना जाता है। श्रावण मास में सच्चे मन से की गई भगवान शिव की साधना कभी व्यर्थ नहीं जाती।
विज्ञापन

कथा व्यास ने जलाभिषेक के बारे में रोचक जानकारी देते हुए बताया कि समुद्र मंथन इसी माह में हुआ था। समुद्र मंथन में निकले विष को भगवान शिव ने पी लिया था, जिससे उनका कंठ नीला पड़ गया। विष की गर्मी से उनके मुंह से बम-बम की आवाज निकलने लगी। देवताओं ने मां गंगा का जल लेकर शिव के ऊपर डाला, इससे उन्हें शांति मिली। इसीलिए सावन के महीने में गर्मी शांत करने के लिए ही भोले बाबा का अभिषेक किया जाता है। शनिवार को नैमिष पीठाधीश्वर डॉ. केशवानंद महाराज का भी सानिध्य आयोजकों को प्राप्त हुआ। इस बीच विधायक सुरेश खन्ना ने भी समय निकालकर शिव महापुराण का रसपान किया। प्रसाद वितरण के बाद कथा को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed