फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sister dies of snakebite brother undergoing treatment in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: चारपाई पर सो रहे मासूमों को सांप ने डसा, बहन की मौत, भाई का चल रहा उपचार

Thu, 03 Sep 2026 04:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 03 Sep 2026 04:47 PM IST
सार

खुटार क्षेत्र के गांव चठिया में बुधवार रात सांप के डसने से छह वर्षीय नेहा की मौत हो गई। उसके तीन वर्षीय भाई साजन का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव चठिया में बुधवार रात चारपाई पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। परिजन दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने के लिए बंडा क्षेत्र के गांव सुनासिर लेकर चले गए। वहां कोई लाभ नहीं होने पर दोनों को खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तब तक छह वर्षीय नेहा की मौत हो चुकी थी। उसके तीन वर्षीय भाई साजन का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गांव चठिया निवासी गुड्डू की छह वर्षीय पुत्री नेहा और तीन वर्षीय पुत्र साजन बुधवार रात करीब दो बजे चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने दोनों को डस लिया। जानकारी होने पर परिजन बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए बंडा के गांव सुनासिर लेकर चले गए।
विज्ञापन


झाड़-फूंक से कोई फायदा नहीं होने पर परिजन दोनों बच्चों को खुटार सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। साजन का इलाज किया गया, जिसके बाद परिजन उसे घर ले गए। बताया गया कि उसका घर पर ही इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed