{"_id":"6a99595a3f9546666c05e112","slug":"father-and-son-die-of-electrocution-in-shahjahanpur-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शाहजहांपुर में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, झटका मशीन के तार लगाते समय हुई दर्दनाक घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शाहजहांपुर में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, झटका मशीन के तार लगाते समय हुई दर्दनाक घटना
Thu, 03 Sep 2026 04:56 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 03 Sep 2026 04:56 PM IST
सार
कांट थाना क्षेत्र के इंदेपुर गांव में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। झटका मशीन का तार लगाते समय यह घटना हुई। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
करंट से पिता-पुत्र की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के इंदेपुर गांव में झटका मशीन से तार में उतरे करंट की चपेट में आकर किसान श्यामा चरण (65) और उनके पुत्र सुमित (28) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को हुए हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने खेत में दोनों के शव पड़े देखे तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
श्यामाचरण का गांव से कुछ दूरी पर खेत है। फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए उन्होंने खेत के चारों ओर तार लगाए थे और घर में झटका मशीन लगा रखी थी। बृहस्पतिवार सुबह श्यामाचरण घर से तार लेकर खेत में लगे तारों से जोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान किसी तरह तार में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता को बचाने में बेटे की भी गई जान
कुछ देर बाद उनका पुत्र सुमित खेत पर पहुंचा। पिता को करंट की चपेट में देखकर उसने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। हादसे में सुमित की भी मौके पर मौत हो गई।
कुछ समय बाद खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने पिता-पुत्र के शव पड़े देखे। उन्होंने तत्काल पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को घर ले आए। हादसे से गांव में भी मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई शुरू की। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।