फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   parking

पार्किंग ठेके की वसूली में आरोपी को बचाने की कोशिश

Tue, 03 Feb 2015 11:41 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 03 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
 पुवायां नगर पालिका के पार्किंग ठेके के लगभग 15 लाख रुपये वसूलने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय मामले में लीपापोती की तैयारी कर ली गई है। इससे कई लोगों पर उंगली उठ रही हैं। हालांकि अमर उजाला के घोटाले का पर्दाफाश करने के बाद नया ठेका देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पालिका पार्किंग ठेकेदार किरन सिंह की अगस्त 2014 में मौत के बाद उनके पति सुनील सिंह ने पालिका को लिखकर दे दिया था कि पत्नी की मौत हो चुकी है और पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया जाए। उन्होंने पार्किंग वसूली भी बंद कर दी है। इस बीच कुछ लोगों ने साठगांठ के चलते वाहनों से वसूली शुरू कर दी और जनवरी तक लगभग 15 लाख रुपये वसूल भी कर लिए। अगस्त से जनवरी तक पार्किंग ठेके की कोई रकम पालिका में नहीं जमा होने पर भी जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला ने पार्किंग ठेके में धांधली कर लाखों की रकम गायब करने का मामला प्रमुखता से उठाया तो हड़कंप मच गया। उधर, जानकारी होने पर वाहन चालकों ने पार्किंग ठेका देने से इंकार कर दिया, लेकिन गुंडई के चलते उनसे अवैध वसूली जारी रही। वसूली करने वाले पुलिस दलाल ने रुपये नहीं देने वाले चालकों को वाहन थाने में बंद करा देने की धमकी भी दी। एसडीएम लालबहादुर जो पालिका के ईओ हैं उन्होंने भी अवैध वसूली पर रोक लगवाने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम बने अंजान
एसडीएम लालबहादुर से मंगलवार को पार्किंग ठेका की अवैध वसूली के बारे में जानकारी चाही गई तो वह वसूली को लेकर अंजान बनते नजर आए, जबकि रविवार को ही एसडीएम को अवैध वसूली की सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का पता लगवाया जा रहा है। पालिका लिपिक राजीव मित्रा ने बताया कि पार्किंग के नए ठेकेदार के लिए नोटिस निकलवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed