{"_id":"6aa4495c8d096e68ae0f9a74","slug":"pantry-car-vendors-records-found-incomplete-a-fine-of-16000-imposed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184367-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पैंट्रीकार के वेंडरों के अभिलेख मिले अधूरे, 16 हजार का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पैंट्रीकार के वेंडरों के अभिलेख मिले अधूरे, 16 हजार का जुर्माना लगाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता और यात्रियों की शिकायतों को लेकर रेलवे ने अभियान शुरू कर दिया है। अवैध वेंडरों और बाहरी अनधिकृत खाद्य सामग्री की बिक्री की शिकायतों के बीच कोलकाता एक्सप्रेस का मुरादाबाद से आए अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस बीच पैंट्रीकार के वेंडरों के अभिलेख अधूरे मिलने पर 16 हजार का जुर्माना लगाया।
शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में मुख्य हित निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, मदन गोपाल, सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र और शशांक पांडेय ने 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार का निरीक्षण किया। खाद्य सामग्री के दो नमूने भी लिए गए।
अधिकारियों ने पैंट्रीकार के वेंडरों की भी जांच की। उनके अभिलेखों में अनियमितताओं पर पैंट्रीकार मैनेजर पर 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इससे पहले वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चेकिंग की। उन्होंने प्रतीक्षालय, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय में एसी और हवा की व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को भी देखा गया। सर्कुलेटिंग एरिया में धूम्रपान करते मिले एक यात्री के खिलाफ कार्रवाई की गई।