{"_id":"60da1d228ebc3e22246addfa","slug":"panchayat-chunaaav-shahjahanpur-news-bly451380149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत ः नाम वापसी आज, निर्विरोध के लिए भाजपा की टिकी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत ः नाम वापसी आज, निर्विरोध के लिए भाजपा की टिकी निगाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। भाजपा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के मंसूबे पर सपा ने जलालाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य वीनू सिंह को प्रत्याशी उतारकर पानी फेर दिया है। हालांकि अब भी सियासी हलकों में यह अफवाह है कि अंतिम समय में कुछ भी हो सकता है।
47 सदस्यीय जिला पंचायत बोर्ड के सदस्यों के चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट तौर पर बहुमत नहीं मिला है। इसके बावजूद भाजपा निर्विरोध प्रत्याशी जीतने का दावा कर रही है। हालांकि अपेक्षानुसार प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद भाजपा समर्थित सबसे ज्यादा 12 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते। नामांकन से ठीक पहले नौ सदस्यों वाली बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी न उतारने का फैसला ले लिया।
29 जून को नाम वापसी की तारीख है। ऐसे में एक दिन पहले अफवाहों का बाजार गर्म रहा। दिनभर भाजपाई सोशल मीडिया पर निर्विरोध नामांकन की बधाई देते नजर आए। इस पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनोबल तोड़ने के लिए विपक्षी अफवाह फैला रहे हैं। सपा प्रत्याशी को पूरे दमखम के साथ लड़ाया जा रहा है। हमारे पास पर्याप्त संख्याबल है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने भी जीत का दावा किया है।