{"_id":"57ee70334f1c1bce4b573c0e","slug":"pak-anti-surgical-celebrated-on-strike-happiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विरोधी सर्जिकल स्ट्राइक पर मनाई खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक विरोधी सर्जिकल स्ट्राइक पर मनाई खुशियां
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक पर मनाई खुशियां
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के उड़ी में सैनिकों की हत्या के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल ऑपरेशन का भाजपाइयों ने स्वागत करते हुए शुक्रवार को दूसरे दिन भी खुशियां मनाईं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग में जीआईसी ग्राउंड के पास आतिशबाजी करके मिठाइयां बांटीं और भारत माता की जय के नारे लगाए। उधर, पूर्व सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में बैठक करके भारतीय सेना के अपूर्व शौर्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
सैनिक कल्याण कार्यालय में अमर शहीद नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा के पास पूर्व सैनिक सुबह से एकत्र होने लगे। यहां हुई बैठक में पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों का सफाया करके भारतीय सेना ने न केवल अपने साहस का परिचय दिया, बल्कि विश्व की महा शक्तियों को यह संदेश भी दे दिया कि आतंकवाद का सफाया करने के लिए भारत को किसी अन्य देश की मदद की जरूरत नहीं है।
बैठक के बाद पूर्व सैनिकों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। बाद में डीएम राम गणेश और एसपी डॉ. मनोज कुमार से मिले और अधिकारियों को भी मिठाई खिलाई। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शिरोमणि मिश्र, सूबेदार मेजर आरके वर्मा, सूबेदार जगन्नाथ प्रसाद, उदयवीर सिंह, सुशील कुमार, नारायण दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस बीच, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता के नेतृत्व में खिरनीबाग चौराहे पर स्थित शहीद स्तंभ के पास आतिशबाजी करके और राह चलते लोगों को मिठाई खिलाकर सीमा पार भारतीय सेना की कार्रवाई का दिल खोलकर स्वागत किया। सदर बाजार चौराहे पर भाजपा के युवा नेता निखिल महेंद्रू के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर भारतीय सेना को शाबासी दी। खुशियां मनाने वालों में हैप्पी सिंह, शिवम गुप्ता, सोनू सिंह, अरविंद कुमार, शिवम सिंह, विवेक राय, अमन सक्सेना, अमित कश्यप, मुकेश सक्सेना, दीपक वर्मा, अंकित सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, चौक में विहिप, बजरंग दल, शिवसेना आदि हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आकर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की और पड़ोसी मुल्क को सर्जिकल ऑपरेशन से सबक लेने की सीख दी।
भारतीय सेना के पराक्रम पर मनाया जश्न
पुवायां। भारतीय सेना के पाकिस्तान में सर्जिकल आपरेशन पर युवा छात्र संगठन ने नगर में जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। लोगों ने कहा कि सेना की कार्रवाई से शहीदों की आत्माओं को न्याय मिला है। इस मौके पर रवि गुप्ता, पार्थ मिश्रा, गौरव मिश्रा, अभिनव मिश्रा, राजन गुप्ता, नमन गुप्ता, संजय मिश्रा, सतीश गुप्ता, अनिल मिश्रा, महेश वर्मा, अर्पित गुप्ता, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।